Uncategorized

05 मई को बालको नगर में 42 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे शिलान्यास..

Korbavani.com- नगर विधायक एवं प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सोमवार, 05 मई को नगर निगम कोरबा के बालको जोन अंतर्गत कुल 42 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में कोरबा की महापौर संजूदेवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 बेलगिरी बस्ती बजरंग चौक के पास 6 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा। वहीं, वार्ड क्रमांक 34 के चेक पोस्ट भदरापारा में सामुदायिक भवन के सामने 5 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण कार्य होगा।वार्ड क्रमांक 39 स्थित राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण पर 7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड क्रमांक 36, नया रिस्दा स्थित कब्रिस्तान के पीछे झेरिया में धोबी/बरेठ समाज भवन के पास महिला-पुरुष शौचालय और मूत्रालय का निर्माण 5 लाख रुपये की लागत से होगा।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालको कोरबा (वार्ड 38) में 6.30 लाख रुपये की लागत से साइकिल स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 34 में एक और सामुदायिक भवन निर्माण पर 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा– प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है। कोरबा में नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। ये सभी कार्य जनता की मांगों के अनुरूप हैं और इससे स्थानीय स्तर पर सुविधाओं में गुणात्मक सुधार होगा।”यह सभी कार्य क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय सुविधाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button