कोरबा

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद भी अपने पद पर जमे हुए है महापौर- नरेंद्र देवांगन..

Korbavani.com – महापौर पर निशाना साधते हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बयान जारी कर कहा की जरा भी नैतिकता बची हो तो महापौर राजकिशोर प्रसाद अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे। पार्षद श्री देवांगन ने कहा की महापौर राज किशोर प्रसाद पूरे कोरबा शहर को बीते 4 साल से धोखे में रखकर निगम में राज किया। शहर की जनता को कांग्रेस ने सिर्फ ठगने का प्रयास किया। कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेता किस हद तक चले गए यह इसका जीता जागता उदाहरण है। पहले तो फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर निगम की सत्ता पर काबिज़ हो गए, फिर जब भाजपा पार्षदो ने शिकायत की तो मामले को दबा दिया गया। जाति प्रमाण पत्र के खारिज होने के बाद अब हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। उसके बाद भी कुर्सी मे जमे हुए हैं। शहर की जनता अब इसी इंतजार में है की महापौर जल्द निगम से इस्तीफा दे और निगम में सुशासन स्थापित हो सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button