कोरबा

सिंचाई विभाग के जमीन पर ठेकेदार ने किया अवैध निर्माण.. विभाग है मौन.

Korbavani.com- सिंचाई विभाग के जमीन पर अवैध कब्जा कर निजी ऑफिस बनाकर संचालन की जा रही है. मगर राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारी आंख मुंदकर बैठे हुए हैं। कार्रवाई करने के बजाय दोनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसकी वजह से इस मार्ग में विभागीय अधिकारियों के आंख के सामने अतिक्रमण हो रहा और वे कुछ नहीं कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए समय नहीं है। जबकि नगर निगम को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। पीडब्लूडी रामपुर स्कूल के पीछे सेतु निर्माण विभाग के सामने ठेकेदार द्वारा अवैध कब्जा कर ऑफिस बनाया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि सिंचाई विभाग के जमीन पर अवैध निर्माण होने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी सब देख रहे हैं फिर भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वे कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की मुंह ताक रहे हैं। जबकि उधर राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है जल संसाधन विभाग यह निर्धारित करें कि कब कार्रवाई करनी है वे तैयार हैं। अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होने से या तो स्पष्ट हो जाता है कि कहीं ना कहीं विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी तो नहीं. वहीं सूत्रों का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने के एवज में मोटा रकम लिया गया है. जब हमारे संवाददाता ने विभाग के जमीन पर ऑफिस निर्माण को लेकर जब ठेकेदार से जानकारी को लेकर संपर्क किया गया उनके द्वारा फोन उठाना उचित नहीं समझा गया।

वर्जन– ईई जल संसाधन विभाग कोरबा – जल संसाधन विभाग के जमीन में अतिक्रमण हो रहा है तो उनके अधिकारियों को कार्रवाई के लिए उन्हें अवगत कराना चाहिए। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button