कोरबा 15 नवंबर कोरबा जिले के उरगा चौक पर आज 15 नवंबर को आदिवासी समाज के रक्षक भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवम जन जातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर कोरबा जिले के सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले महा बंद चक्का जाम कार्यक्रम समय 10बजे से आयोजित किया गया यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय 32%आरक्षण बचाओ चरणबद्ध आंदोलन के तहत् आयोजित किया गया, आपको बता दें राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के 32% आरक्षण को घटा कर 20% कर दिया गया है तब से पूरे आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है जिसके विरोध में पूरा आदिवासी समाज कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहा है,आज के इस चक्का जाम कार्यक्रम से उरगा चौक पूरी तरह से बंद हो जाने से आवागमन बाधित रहा,पूरा मालवाहक वाहन रोड खड़े हुए दिखे एवम अन्य वाहन भी रास्ता बदलते हुए नजर आए,
कोरबा शहर से 10किमी दूर स्थित उरगा पर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा महा बंद चक्का जाम कार्यक्रम में पूरे कोरबा जिले के सभी ब्लाकों से आदिवासी भाई बहन अपने धान कटाई को छोड़कर महाबंद चक्का जाम कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से समाज हित के लिए शामिल हुए थे,इस कार्यक्रम में पार्टी स्तर के विधायक, वरिष्ठ नेता 32% आरक्षण बचाओ के समर्थन में शामिल हुए,इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के समस्त जातियों से उपस्थित होकर एक स्वर में आवाज बुलंद किये कि 32% आरक्षण सर्व आदिवासी समाज का अपना अधिकार है और इस लेकर ही रहेंगे चाहे इसके लिए दिल्ली जाना पड़े तो भी जायेंगे। जिसमे सभी समाज के प्रमुख लोगों का उद्बोधन हुआ ,जिसमे यही बात दोहराया गया,इस कार्यक्रम में भारत माता की जय,जय हिंद,जय छत्तीसगढ़ महतारी एवम भगवान बिरसा मुंडा की जय का नारा लगाते हुए एक तीर एक कमान ,सर्व आदिवासी एक सामान का नारा बुलंद किया गया,इस अवसर पर अपने धान कटाई को छोड़कर हजारों की संख्या में महिला पुरुष अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ शामिल हुए,एक कार्यक्रम सभी जिलों पर आयोजित किया गया।






