Uncategorized

विष्णुदेव सरकार के 100 दिन में प्रदेश में आई खुशहाली, पूर्ण हुई बड़ी घोषणा- मंत्री लखन लाल देवांगन..

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया से मंत्री हुए मुखातिब..

Korbavani.com –  प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया से मुखातिब हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा की बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से जिस तरह हर वर्ग में असंतोष का माहौल था, भाजपा सरकार के इन तीन महीनों में ही आम जनता के बीच खुशहाली लौटी है। विष्णुदेव सरकार ने मोदी जी की गारंटी को इन 100 दिन में ही पूरा कर दिया है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल, महतारी वंदन योजना, 18 लाख पीएम आवास योजना की सौगात जनता को मिल चुकी है। जल्दी ही निर्माण कार्य शूरू हो जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के माध्यम से भी योजना का लाभ लोगों को मिलने लगी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button