Korbavani.com। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम माचाड़ोली में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center) भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोड़ी-उपरोड़ा के अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य लालपुर भोला गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच धनेश्वर सिंह, हाई स्कूल के प्रिंसिपल भारतद्वाज, पूर्व उपसरपंच राजेंद्र, प्रसाद पांडे, डॉ. गिरी सहित पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भवन निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा और ग्रामीणों को समय पर उपचार सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी रखी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
57 minutes ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
1 hour ago


