Uncategorized

राष्ट्र हित के चौखट के भीतर मजदूर हित में काम करने वाले विश्व का सबसे बड़ा संगठन है भारतीय मजदूर संघ..

भारतीय मजदूर संघ ने 70वें वर्ष में प्रवेश करने पर जोर शोर से मनाया स्थापना दिवस..

Korbavani.com- दिनांक 23 जुलाई 2024 को भारतीय मजदूर मजदूर संघ जिला कोरबा के द्वारा स्थापना एवं 70वें वर्ष में प्रवेश करने पर बड़े ही जोर शोर से कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध समस्त उद्योगों एवं पंजीकृत के द्वारा कोरबा शहर के विभिन्न स्थानों में फ्लेक्स, पोस्टर एवं झंडा लगाकर सजाया गया। रैली/ शोभा यात्रा के पश्चात सीआरसी क्लब एसईसीएल कोरबा में एकत्रित होकर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा जी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान, विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सत्येंद्र नाथ दुबे तथा मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक जी रहे।

कार्यक्रम मेंअखिल भारतीय एनटीपीसी मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा, बालको कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्य समिति सदस्य पूर्णिमा साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री अंजलि पटेल तथा भारतीय मजदूर संघ कोरबा विभाग के विभाग प्रमुख डी वेंकट राव जी मंचस्थ रहे। मंचस्थ अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया गया। एनटीपीसी के अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर जी ने कार्यक्रम की परिपेक्ष्य तथा स्वागत उद्बोधन के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि बीएमएस के इतिहास को एक अच्छे मजदूर संगठन के रूप में आज पहले स्थान पर रहने का दर्जा प्राप्त हुआ है। संघ के कार्यकर्ता ही इस संगठन के रीड की हड्डी है। उसके पश्चात स्वदेशी मंच, पर्यावरण दिवस सहित भारतीय मजदूर संघ के सभी उत्सव के बारे में जानकारी दिया। मंच पर उपस्थित अतिथि जुड़ावन सिंह ठाकुर जी के द्वारा संगठन की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 23 जुलाई 1955 को भोपाल में श्रमिक जगत में कार्य करने के लिए कुछ कार्ययकर्ताओ को जोड़कर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गयी थी, जो आज वट वृक्ष की तरह सबसे बड़ा संगठन है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैलाश नाहक, जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि 23 जुलाई 1955 को स्वयंसेवक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना किया गया, आज इनके ढाई करोड़ सदस्य हैं एवं 5000 संगठन ऐसे हैं जो भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए हैं।

यह संगठन किसी के प्रभाव में काम नहीं करता, चाहे प्रबंधन के हो या पदाधिकारी के हो या किसी नेता के प्रभाव में काम नहीं करता है। भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं एवं लोगों से सुख-दुख में परिवार के साथ चलकर मजदूर हित में कार्य करने वाला आज विश्व का नंबर वन संगठन श्रमिक संगठन बन गया है क्योंकि इसकी स्थापना ही ऐसे उद्देश्य को लेकर किया गया। सदैव राष्ट्रहित के चौखट के भीतर मजदूर हित में कार्य करने वाला संगठन भारतीय मजदूर संघ है। 70 वर्ष का कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में इस बीएमएस को आगे का कार्य करते हुए काम करने के लिए प्रेरित है।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा के द्वारा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं को आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया। कार्यक्रम के भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कोरबा जिला के समस्त उद्योग बालको, एनटीपीसी, एसईसीएल, आंगनबाड़ी, निर्माण मजदूर संघ, रेलवे, राज्य कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ, बिजली उत्पादन के कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, लैंको शाखा, बिजली वितरण एवं जिला बीएमएस के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button