Uncategorized

राष्ट्रव्यापी हड़ताल फ्लॉप- छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में 100% उपस्थिति, बिजली व्यवस्था रही दुरुस्त- प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ…

Korbavani.com। देशभर में विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल का छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में कोई असर देखने को नहीं मिला। प्रदेश की सभी उत्पादन, प्रसारण और वितरण इकाइयों में कामकाज सामान्य रहा और कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पहले ही बिजली कर्मियों से हड़ताल से दूरी बनाए रखने की अपील की थी। महासंघ के प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि घोषित हड़ताल श्रमिकों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित थी। इसी कारण संगठन ने इसमें भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पावर कंपनी के सभी संयंत्रों और कार्यालयों में नियमित रूप से कार्य हुआ तथा बिजली उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रही। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।महासंघ ने केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का समर्थन करते हुए कहा कि इससे श्रमिकों को रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और नियुक्ति पत्र की अनिवार्यता जैसे लाभ मिलेंगे। संगठन ने दोहराया कि वह राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button