Korbavani.com- 03 जून को जनपद पंचायत पोंडी-उपरोड़ाे क्लस्टर अंतर्गत “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, मेट, पंच एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की टीम के सदस्यों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से जल संकट, संरक्षण तकनीक एवं वर्षा जल संचयन के महत्व पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किए गए। उपस्थित प्रतिभागियों को जल का महत्व समझाते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में रैली, जनजागरूकता अभियान एवं अन्य माध्यमों से आमजन को पानी की महत्ता और उसके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी जाए। ग्रामीण स्तर पर जल समवर्धन को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…
4 hours ago
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
19 hours ago


