Korbavani.com। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों का विश्वास मजबूत करने वाली पहल की है। साइबर पुलिस थाना की टीम ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 26 लाख 62 हजार 410 रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना और जिले के विभिन्न थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से यह कार्रवाई की गई। तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग जिलों एवं राज्यों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई मोबाइल स्वामियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उनका भरोसा बढ़ाया है।साइबर पुलिस थाना की टीम ने बताया कि पिछले पांच महीनों में 300 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इस अभियान में साइबर टीम और पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी महत्वपूर्ण रही। पुलिस का कहना है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना चाहिए, जिससे मोबाइल को ब्लॉक करने और ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वहीं साइबर ठगी की किसी भी घटना में पीड़ितों को तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।कोरबा पुलिस की यह पहल न केवल गुम मोबाइलों की बरामदगी तक सीमित है, बल्कि आम लोगों में साइबर जागरूकता बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका बचाव है।
कोरबा पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
👉 Official Channel Of Korba Police https://whatsapp.com/channel/0029Vb8445I23n3ZoasGi53xhttps://
www.facebook.com/share/1CLq82BhWf/https://
www.instagram.com/korba_police?igsh=MWY2NmczNTIyYXQxMQ==




