Uncategorized

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना- कोरबा के SC-ST-OBC विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, उच्च शिक्षा हेतु मिलेंगे 50 हजार, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन…

Korbavani.com। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश लिया है, वे 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।योजना के अंतर्गत IIT, AIIMS, IIM और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा NEET के माध्यम से शासकीय संस्थान में MBBS तथा JEE के जरिए शासकीय NIT या IIIT में B.Tech पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थी भी पात्र होंगे। योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश के समय यात्रा, आवास, भोजन, कपड़े, तत्कालीन शुल्क और दवाइयों जैसी आवश्यक जरूरतों के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये तक की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के बच्चे पात्र नहीं होंगे, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों को नियमानुसार लाभ मिल सकता है।

इन दस्तावेजों के साथ करें आवेदन- आवेदन के साथ जाति, मूल निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, कक्षा 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण तथा प्रवेशित संस्थान और शुल्क से संबंधित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन गृह जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कोरबा में 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 7389452766 और 7869096888 पर संपर्क कर सकते हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, आईटीआई रामपुर, कलेक्ट्रेट परिसर, प्रथम तल, कोरबा से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button