Uncategorized

माखुरपानी, केरीझरिया, सुर्वे व पेंड्राडीह ग्रामों के नक्शे का अंतिम प्रकाशन, 15 दिन में दावा-आपत्ति आमंत्रित..

Korbavani.com- असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण के अंतर्गत कोरबा जिले के चार ग्रामों – माखुरपानी, केरीझरिया, सुर्वे और पेंड्राडीह – के नक्शा व खसरा दस्तावेजों के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में यह कार्य जिला प्रशासन व सर्वेक्षण एजेंसी IIT रुड़की के सहयोग से किया जा रहा है। तहसील अजगरबहार के अंतर्गत संबंधित पटवारी हल्कों द्वारा नक्शा व खसरा अभिलेख तैयार किए गए हैं। इनमें माखुरपानी (1 नक्शा शीट), केरीझरिया (2 नक्शा शीट), सुर्वे (1 नक्शा शीट) और पेंड्राडीह (1 नक्शा शीट) शामिल हैं। इन नक्शों का भौतिक सत्यापन राजस्व सर्वेक्षण दल द्वारा किया जा चुका है।

दावा-आपत्ति हेतु 15 दिनों की समय सीमा– प्रकाशन के साथ ही नागरिकों, संस्थाओं व भू-धारकों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को जारी नक्शों या खसरों में आपत्ति है, तो वे प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर लिखित या मौखिक रूप में कार्यालयीन समय में ग्राम पंचायत भवन में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

नक्शा व खसरा अवलोकन के लिए उपलब्ध– सभी संबंधित दस्तावेज कार्यालयीन समय में संबंधित ग्रामों के पंचायत भवन में अवलोकन हेतु उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें ताकि किसी भी प्रकार की विसंगति से बचा जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button