कोरबा

महिला सशक्तिकरण से आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढी- रामकुमारी देवांगन..

Korbavani.com- विश्व महिला दिवस के अवसर पर श्रीजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एसएस ब्यूटी और फैशन जोन में बतौर मुख्य अतिथि वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की धर्मपत्नी रामकुमारी देवांगन शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओ के उत्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज महिला हर दिशा में अव्वल है। इस तरह के आयोजन से महिलाओ में समाजिक समरसता भी बढ़ती है।आदिकाल से ही महिलाओं का सम्मान होता आया है। अब समय बदल चुका है। महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस अवसर पर अलग अलग जगहों पर बेहतर काम करने वाले को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर धनकुमारी गर्ग, स्मिता, पुस्पा खूंटे, प्रेमा सांडे, गीता पटेल, समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button