कोरबा

गांव चलो अभियान के तहत पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम गढ़कटरा बाघमाड़ा पहाड़ी कोरवा बस्ती में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया जनसंपर्क..

Korbavani.com – भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गांव चलो कार्यक्रम के तहत 10 मार्च रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद मेमन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़उपरोड़ा मंडल के ग्राम गढ़कटरा व कोरवा बस्ती बाघमाड़ा में भेंट मुलाकात की गई पहाड़ी कोरबा के ग्रामीण एवं स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं को महतारी वंदना योजना के तहत सभी को बधाई दी, वहीं मोदी सरकार की गारंटी एवं मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पर कर जनसंपर्क किया गया,इस दौरान भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद ताज सिद्धिकी, उपाध्यक्ष सैदर खान, जिला कार्यलय मंत्री तारिक हुसैन, अजगरबहार के पूर्व सरपंच लवभूषण प्रताप सिंह तंवर, माखुरपानी पंचायत के सरपंच बहोरन लाल मंझवार, रितेश गुप्ता, गढ़ उपरोड़ा मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, प्यारेलाल कंवर, लिखन सिंह कंवर, एवम् गांव के महिलाएं उपस्थित रहे लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button