Korbavani.com – थाना कटघोरा के अपराध क्रमांक 391 / 2023 धारा 457, 380, 34 भादवि के प्रार्थी गिरधारी अग्रवाल पिता स्व. रतिराम उम्र 59 साल साकिन कटघोरा 05 अक्टूबर को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि राधासागर तालाब किनारे हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर, हनुमान की मूर्ति के उपर लगे लगभग 100 ग्राम चांदी के छत्र को 3 अक्टूबर के रात्रि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया। दौरान विवेचना जरिये मुखबीर सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक यु.उदय किरण के निर्देशन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा अनु.अधि. कटघोरा, पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पतासाजी कर सुनील रात्रे पिता भुवनलाल उम्र 38 साल एवं तरूण कुमार राठौर पिता कन्हैयालाल उम्र 32 साल दोनों कटघोरा के निवासी है आरोपियो को पकड़ा गया जिनके कब्जे से चोरी गई चांदी की छत्र के टुकडों जिसका कीमत 10 हजार बताया जा रहा जप्त कर विधिवित् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि विनोद खाण्डे, प्रआर 334 संदीप पाण्डेय, आर 364 अजय खुटले, आर 517 महेन्द्र चन्द्रा, आर 536 खम्हन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।





