कोरबा

भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में भगवान विश्वकर्म जयंती के साथ राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया गया..

Korbavani.com- प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया गया है। भगवान विश्वकर्मा जी के विधि विधान से पूजा की गई, इस उपलक्ष्य में बालको कर्मचारी संघ कार्यालय में गोष्ठी कार्यक्रम किया गया।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री राधेशयाम जायसवाल थे।जिला से जिलाध्यक्ष शरद नायर उपस्थित थे। इसमें संघ के वरिष्ठों द्वारा श्रम दिवस पर अपना उद्बोधन दिया गया एवं राधेशयाम द्वारा राष्ट्रीय श्रम दिवस 17 सितंबर क्यों मनाया जाता है और राष्ट्र संघ की गतिविधियों से अवगत कराया गया। बालको के समस्याओं पर भी प्रकाश लेते हुए संगठन को और मजबूत करने दिशानिर्देश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल चंद्रा द्वारा किया गया तथा मंच का संचालन महासचिव हरीश सोनवानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन से जुड़े हुए सभी श्रमिक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button