कोरबा

भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के साथ किया धुंआधार प्रचार- प्रसार..

कोरबा शहर के विभिन्न वार्डो में नुक्कड़ सभा में हुए शामिल Korbavani.com- भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के साथ शहर के कई वार्ड खरमोरा, दादर खुर्द, पोड़ीबहार, कोहडिया में नुक्कड़ सभा ली। इस अवसर पर महामंत्री श्री देवांगन ने कहा की ये कोरबा का सौभाग्य है की केंद्रीय नेतृत्व हमारे कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी हैं, सरोज दीदी जैसा सशक्त नेतृत्व कोरबा को मिलने जा रहा है। श्री देवांगन ने कहा की भाजपा के केंद्र से ने ही कोरबा शहर के पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या को आज पूरी तरह से समाप्त कर घर घर नल कनेक्शन दिया गया है। श्री देवांगन ने कहा की आज से 10 वर्ष पूर्व कोरबा से जुड़ी एक भी हाईवे फोरलेन सड़क नहीं थी। मोदी जी ने कटघोरा से बिलासपुर, अंबिकापुर मार्ग और अब चांपा व कोरबा से बिलासपुर तक की फोरलेन सड़क अंतिम चरण पर है। श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस की सांसद ने कोरबा को सिर्फ ठगने और लूटने का काम किया है। विकास की एक नीव तक नही रखी। पांच साल से कोरबा की सांसद को सब जनता सबक सिखाने के लिए आतुर है। श्री देवांगन ने कहा की सरोज दीदी के जीतने से कोरबा का चंहुमुखी विकास होगा। राज्य सरकार से विकास के लिए फंड केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी लाएंगे और केन्द्र से विकास के लिए स्वीकृति सरोज दीदी लाएंगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button