कोरबा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वधान में हुआ भव्य शाही रोजा इफ्तार का अयोजन, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए, मुस्लिम समाज की महिलाएं भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीत दिलाने हेतु संकल्पित हुई,

Korbavani.com- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा के तत्वधान में कुदमुरा मंडल के ग्राम पंचायत जिलगा बरपाली के सुन्नी मुस्लिम अंजुमन कमेटी मस्जिद में रविवार 7 अप्रैल को भव्य शाही रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुस्लिम महिलाएं, पुरुष एवं युवा वर्ग के सैकड़ो लोगों ने एक साथ रोजेदारों ने रोजा खोले, जिसमें मुख्य अतिथि रामपुर करतला पूर्व विधायक ननकी राम कंवर गरिमामयी उपस्थिति रही, इस मौके पर एकता भाईचारे के संदेश के साथ सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। साथ ही रोजेदारों ने रोजा खोले जाने से पहले अमन चैन एवं देश की खुशहाली की दुआएं की। पूर्व विधायक ननकी राम कंवर ने इस मौके पर कहा रोजे का महत्व सभी धर्माें में रहा है। उन्होंने एकता भाईचारे एवं सदभाव कायम किए जाने पर जोर देते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम में बरपली अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष यासीन खान ने कहा- पिछले 75 सालो में कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है, कभी समाज की तरक्की प्रगति के लिए कुछ नही किया आज मोदी जी के राज में मुस्लिम समाज मुख्य धारा से जुड़ कर तरक्की की रह पर चल पड़ा है, हमें आज हर योजना का लाभ मिल रहा है,

सभी ने रोजा इफ्तार कर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की जीत के लिए दुआ की और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीत दिलाने हेतु संकल्पित हुई, उक्त कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंखक मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, अपसंख्याक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजू खान, मोर्चा जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सैदार खान, जिला मंत्री तारीक कुरैशी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। रोजा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ननकी राम कंवर का मालाओं एवं शाॅल भेंट कर स्वागत की इसी बीच मुख्य अतिथियों द्वारा सुन्नी मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर मो. हबीब, सरवर अली नायब सदर, मकसूद अली सेक्रेटरी, अलीम खान, हसरत अली, सलमान खान, हारून खान कुदमुरा मंडल अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों का फूल मालाओं एवं शाॅल भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button