Korbavani.com- कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आए हैं जहां रविवार को बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी के राखड डैम में एक व्यक्ती का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दे कि संदिग्ध अवस्था में शव प्राप्त हुआ है । वहीं प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। मृतक की पहचान बालको भदरापारा निवासी भुनेश्वर जायसवाल उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है वहीं पूरे घटनाक्रम के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।





