Korbavani.com- रिसदी नकटीखार मार्ग पर बुधवारी सरस्वती उच्च माध्यमिक स्कूल बस को हाईवा ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बस चालक राजू सोनी और परिचालक लक्ष्मी राम साहू घायल हो गए। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे बाल बाल बच गए। पता चला है, कि स्कूल बस ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेने जा रही थी, रिजदी के कुछ बच्चे बस में सवार थे तभी रिसदी नकटीखर रोड पर हाईवा ने स्कूल बस को ठोकर मार दिया। घायल बस के चालक और परिचालक को अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। ग्रामीणों की मांग है कि यहां अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं से प्रशासन हम सबको बचाए.






