अपराध

बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर के समीप बुधवारी बस्ती में महिला की मिली रक्त रंजित लाश..

Korbavani.com- कोरबा अंचल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर के अंतर्गत केसीसी कंप्यूटर कॉलेज के पीछे बीती रात एक महिला आएशा की रक्त रंजित लाश उसके घर पर मिली हैं। वहीं दूसरे कमरे में उसके पति की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना बीती रात लगभग रात्रि 2-3 बजे की बताई जा रही है। प्रथम दृष्टि में आपसी विवाद पर पति द्वारा पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया हैं। फॉरेंसिक टीम के आने के बाद ही कमरे को खोला जाएगा। इस घटना के बाद पुरे क्षेत्र में सन्नाटा फैला हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है जिससे घटना की वास्तविक कारणों की जानकारी मिलेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button