प्रदेश के सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं पॉवर स्टेशनों में किया प्रदर्शन और आम सभा, चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन..
Korbavani.com – भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पॉवर कंपनी में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन लागू करने, चतुर्थ उच्चवेतनमान, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी भत्ता, ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पदोन्नति सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का आगाज कर दिया है। बिजली कर्मचारी संघ -महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत लंबे समय से महासंघ लंबित मांगों को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास कर रही थी । जिस पर 25 अगस्त को संपन्न वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद दो माह व्यतीत होने को आही परन्तु कोई आदेश जारी नहीं किए गए जिससे संगठन को आंदोलन की राह पे चलना पड़ा है।

महासंघ के चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण 6 से 15 अक्टूबर 24 में पूरे प्रदेश के कर्मचारियों से संपर्क कर जन जागरण किया गया। 16 अक्तूबर 2024 को समस्त प्रदेश के क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं विद्युत उत्पादन केंद्रों में द्वारा सभा प्रदर्शन करते हुए पॉवर कंपनी के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कोरबा के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी आर एस जायसवाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में विभिन्न श्रमिक समस्याओ व मांगो के संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधन को चेताया। उसी प्रकार मड़वा जांजगीर स्थित अटलबिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह में महासंघ के उपाध्यक्ष शब्बीर मेमन तथा महामंत्री नवरतन बरेठ की उपस्थिति में प्रदर्शन व आमसभा कर ज्ञपन सौपा गया। द्वार सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने आह्वांन किया कि आगामी 23 अक्टूबर को बिजली मुख्यालय में अपनी एकजुटता की शक्ति दिखानी होगी तभी प्रबंधन हमारी मांगो पे कार्यवाही करेगा।प्रमुख मांगे- संविदा नियमितीकरण, पुरानी पेंशन लागू करे, तकनीकी भत्ता प्रदान, आई टी आई धारकों टी डी बनाया जाए, लंबित पदोन्नति सूची जारी करे, ग्रेडेशन लिस्ट की विसंगति दूर हो, संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए, श्रम सम्मान निधि प्रदान करो, कंप्यूटर भत्ता दिया जाए, भर्ती प्रक्रिया में बाह्य स्त्रोत के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए।





