Uncategorized

बाल्को टाउनशिप हायर सेकेंडरी (बीटीएस) स्कूल बालको में पांच पेड़ पुरखो के नाम आभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण, महापौर , पत्रकार समेत कई जनप्रतिनिधिगण रहे मौजुद..

महापौर ने 2 छात्रों को किया गया सम्मानित, पुलिस ने अभिव्यक्ति एप एवं मैत्री हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी..

Korbavani.com- पीपुल्स मीडिया समूह के तत्वावधान में “पांच पेड़ पुरखों के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाल्को टाउनशिप हायर सेकेंडरी (बीटीएस) स्कूल के परिसर में हुआ, जहाँ अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक परंपराओं को संजोना है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों के नाम पर पांच पेड़ लगाता है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को सहेजा जा सकता है।

बल्कि यह हमारे पूर्वजों की स्मृतियों को भी जीवित रखने का एक सुंदर तरीका है। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने इस अभियान को एक अनूठी पहल बताते हुए इसकी सराहना की। इस महाअभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए, जिनमें आम, पीपल, नीम और अशोक जैसे वृक्ष शामिल थे। इन पेड़ों को पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है, और इनसे आने वाले समय में पर्यावरण को कई लाभ होंगे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर राजकिशोर प्रसाद, बाल्को वन परिक्षेत्र बीड गार्ड चेतन ध्रुव, बालको पीआरओ विजय बाजपेयी एवं प्रखर सिंह, समाजसेवी सदर खान पार्षद कृपाराम चौहान एवं अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम के महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा एवं जिले के पत्रकार साथी उपस्थित हुए, अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया, एवं साथ में पौधों रोपण किया गया, सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा चॉकलेट बाटा गया। अवसर पर पीपुल्स मीडिया समूह के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान एक छोटी सी पहल है, लेकिन अगर इसे व्यापक स्तर पर अपनाया जाए, तो यह भविष्य में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दें। उक्त कार्यक्रम में बालको टाउनशिप हायर सेकेण्डरी स्कूल की प्राचार्या नीलम सिंह, व्यायाम शिक्षक अमित कुमार तिर्की, प्रबंधन समिती, चंद्रमणि यादव अध्यक्ष, राजकुमार यादव उपाध्यक्ष, सचिव रविंद्र यादव, सह सचिव मिनेश्वर पेमू, कोषाध्यक्ष महेंद्र चंद्रा, सदस्य रामगोविंद बरेठ, मनेंद्र कुर्रे, सीमा डहरिया, विमला मार्मो एवं कोरबा पत्रकार साथी मौजूद थे।

2 छात्रों को किया गया सम्मानित- भारोत्तोलन या वेटलिफ़्टिंग के अंडर 17 के कैटेगरी में बालको टाउनशिप स्कूल के कुनाल सिंह कनवर कक्षा 11, मयंक जांगड़े कक्षा ग्यारह्नवी नेशनल के लिए चयनित किए गए है। उन छात्राओं को महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा के हाथों मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

बाल्को टाउनशिप हायर सेकेंडरी (बीटीएस) स्कूल के छात्र-छात्राओं को कोरबा पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति एप एवं मैत्री नाम से बालिका और महिला की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया, मौजूद महिला पुलिस की टीम ने बताया कि मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत योगदान करेगा। इस नंबर के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने में और अपनी परेशानी को साझा करने में सुविधा मिलेगी। जिस पर पुलिस के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button