कोरबा

बालको में वाहन की ठोकर से गौ माता हुई घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम..

Korbavani.com – जिले के बालको थाना क्षेत्र में वाहन की ठोकर से गाय घायल हो गई जिससे अक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंच मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया था, प्राप्त जानकारी अनुसार बालको नगर के डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम के सामने एक ब्लैक फॉर्च्यूनर कार ने गाय को ठोकर मार दी, ठोकर में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, मामले की जानकारी मिलते ही धर्म सेना एवं गौ सेवा गतिविधी के लोग मार्ग में पहुंचे एवं घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दीया। स्तिथि को नियंत्रण करने हेतु गौ माता को प्राथमिक उपचार हेतु बालको अस्पताल ले जाया गया। तब जाकर चक्काजाम समाप्त किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर बालको पुलिस मौजुद रही । बहरहाल घटना को लेकर बालको थाना में गौ सेवा गतिविधि की जिला संयोजक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है , शिकायत में बालको के अज्ञात वाहन के द्वारा गाय को ठोकर मारने की बात कही गई एवं दोषी के विरूद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button