कोरबा

बालको पुलिस ने चंद घंटे में नाबालिक बालिका के अपहरण का मामला सुलझाया. आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

Korbavani.com – कोरबा पुलिस की सराहना जितना की जाए उतना ही काम है. अपराध की शिकायत मिलते ही कोरबा पुलिस तत्काल कार्यवाही शुरू कर देती है. ऐसा ही एक मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां पर नाबालिक बालिका के अपहरण की शिकायत पर बालको पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को कुछ ही घंटे में घेराबंदी कर लेंमरू से पकड़ा गया.बालको थाना में परिजनों द्वारा रिर्पोट दर्ज़ कराई गई, मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलीस अधीक्षक के निर्देशानुसार बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने रिर्पोट दर्ज कर अपराध क्रमांक 488/23 धारा 363 के तहत करवाई करते हुए आरोपी राजू कंवर पिता इंदल सिंह कंवर उम्र 18 वर्ष को लेमरू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. वही नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया. वहीं आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे, एएसआई कुलदीप तिवारी, प्रधान आरक्षक विमल सिंह राठौड़, आरक्षक संदीप टंडन, हरिश पन्ना, उमेश दुबे की विशेष योगदान रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button