कोरबा

बालको पुलिस द्वारा लगातार दो पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही, नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर हुई कार्यवाही…

Korbavani.com- कोरबा जिले में आचार-संहिता के करीब आते ही पुलिस सख्त रवईया अपनाने लगी है। जिसका नजारा शहर के बालको नगर में देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक यु.उदय किरण के मार्गदर्शन पर बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे के साथ उनका पूरा अमला दोपहिया वाहनों की जांच में जुटा रहा। पुलिस टीमों के निशाने पर नाबालिक वाहन चालाक, नशे में वाहन चलाने वाले समेत यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले रहे, इस कार्यवाही के दौरान बालको पुलिस बल ने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट व तेज गति से चलाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। एकाएक हुई इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते हुए दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। वही बालको थाना प्रभारी ने बताया की लगातार क्षेत्र में इस तरह की कारवाई निरंतर जारी रहेगी। चेकिंग अभियान अभियान में एएसआई अजय सोनवानी , एएसआई माखन लाल पात्रे , आरक्षक खेमलाल साहू, मेजर रामकृष्ण सोनवानी क्रमांक 130 आरक्षक. सलामुद्दीन अंसारी क्रमांक 40 ,आरक्षक देवेंद्र पंकज क्रमांक 490 शामिल थे.

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button