कोरबा

बालको कर्मचारी संघ सम्बद्ध का द्विवार्षिक अधिवेशन का हुआ सम्पन्न, शरद नायर बने अध्यक्ष…

Korbavani.com – 19 मार्च मंगलवार को बालको कर्मचारी संघ सम्बद्ध ( भा.म.सं) का द्विवार्षिक अधिवेशन बालको नगर मंगलम भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्य्क्षा शोभा सिंहदेव, विभाग प्रमुख डी वेंकट राव, जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं जिलामंत्री नवरत्न बरेठ उपस्थित थे। द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया, कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों श्रमिकों के समस्याओं से रूबरू हुए, राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि अधिवेशन में कुल 10 प्रतिवेदन दिए गए। जिसमे मुख्य रूप से श्रमिकों का एलटीएस एवं कर्मचारियों का आगामी एलटीएस को ठीक रूप से करवाना। श्रमिको का भी मेडिकल सुविधा बालको अस्पताल में निःशुल्क किया जाए, जो भी साथी निलंबित है उनका निशर्त काम में वापसी एवं अन्य प्रस्ताव पारित किए गए।

नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिनके नाम एवं पद निम्न है

अध्यक्ष- शरद नायर,

कार्यकारिणी अध्यक्ष- अनिल दुबे, ओ.पी. राजपुरोहित,

उपाध्यक्ष- पवन शर्मा, प्रशांत शेण्डे, वरुण पांडे, मुकेश ठाकुर, महामंत्री – माखन लाल वर्मा,

संयुक्त महामंत्री- देवेन्द्र द्विवेदी,

कोषाध्यक्ष- आशीष चंद्रवंशी,

उपकोषाध्यक्ष– संजय सहानी,

संगठन मंत्री- अमित पटेल, हरीश सोनवानी,

कार्यालय सचिव- परेश बैरागी,

सचिव- लेखराज मरावी, देवेन्द्र पाठक, लखीराज, आशीष कुंभकार, जितेन्द्र वर्मा।

सहसचिव- अजय बराल, रेवाशंकर साहू, अजय निराला, सुंदर चौधरी, योगेश यादव, वि. एस. त्रिपाठी।

विधिक सलाहकार- नरेंद्र तिवारी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button