Uncategorized

बालको कर्मचारी संघ ने कारखाने के विभिन्न विभागों एवं संघ कार्यालय में बाबा श्री विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस धूमधाम से मनाया गया..

Korbavani.com- 17 सितंबर बालको कर्मचारी संघ द्वारा कारखाने के विभिन्न विभागों एवं संघ कार्यालय में बाबा श्री विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ बीके तिवारी जी राजीव तिवारी जी, आर एल चंद्रा जी एवं सुरेंद्र शर्मा जी द्वारा गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। सभी ने बाबा विश्वकर्मा जी की जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस पर विस्तार पूर्वक अपनी विचार रखते हुए महत्व को समझाएं एवं मार्गदर्शन दिए।कार्यक्रम में सभी पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शरद नायर एवं संचालन महासचिव माखनलाल वर्मा द्वारा किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button