Korbavani.com- बालकों कर्मचारी संघ के 2 दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 58 दिनों से बालको प्रबंधक के खिलाफ क्रमिक भूख हड़ताल बैठे हैं, जिम्मेदार प्रशासन कुंभकरणी नींद में दिख रही है वही आम जनता के दुख सुख के साथ देने वाले क्षेत्रीय नेता भी गांधीजी के तीन बंदर बन बैठे हैं, अगर जिम्मेदार प्रशासन के अधिकारी एवं आम जनता कि सेवक ही ध्यान ना दें तो कौन देगा, कहा जाता है कि किसान और मजदूर ही दुनिया के रचयिता है, बाल्को मैनेजमेंट और न प्रशासन के द्वारा आज तक कोई पहल नहीं किया गया है। उक्त हड़ताल के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के आह्वान पर जिला के विभिन्न उद्योग/संगठन के द्वारा धरना/प्रदर्शन किया जा रहा है। पहले दिन छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम, दूसरे दिन भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर, तीसरे दिन छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ वितरण इकाई कोरबा द्वारा धरना, प्रदर्शन कर बालकों कर्मचारी संघ के भूख हड़ताल का समर्थन किया। इसी कड़ी में चौथे दिवस 7 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ जिला कोरबा के कार्यकर्ता /बहनों ने धरना स्थल बालको संयंत्र गेट के सामने परसाभांठा बालको में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका स्थान की बहनों ने बालकों कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं के साथ प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी एवं जयकारा की घोष के साथ बालकों कर्मचारी संघ के क्रमिक भूख हड़ताल का समर्थन किया तथा यह संदेश दिया कि श्रमिक एवं मजदूरों के हित के लिए, संघ की आन बान शान के लिए तथा भारतीय मजदूर संघ की एकता के लिए जिला के हर उद्योग, संगठन एवं महासंघ हम सब एक है। किसी भी मजदूरों पर शोषण हो या किसी भी मजदूरों पर अत्याचार हो तो हम सब आंदोलन के तैयार हैं, तथा समय की जरूरत होगी तो किसी भी परेशानियों की से सामना करने के लिए तैयार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका संघ की बहनों के साथ आज धरना स्थल पर भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष शरद नायर, जिला कार्यालय मंत्री आशीष कुंभकार, बालकों कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामलाल चंद्रा, जिला मंत्री नवरतन बरेठ एवं निर्माण मजदूर संघ के अनिल पटेल के साथ उपस्थित रहे। बालकों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किए जाने वह सहयोग किए जाने पर अंत में बालको कर्मचारी संघ के महासचिव हरीश सोनवाने ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बहनों आभार प्रकट किया।






