अंबिकापुर 31जनवरी अंबिकापुर जिले के अंर्तगत ग्राम पंचायत सलका में बाबा परिवार द्वारा श्री राम चरित मानस ग्रंथ का दो दिवसीय अखंड पाठ के साथ यज्ञ हवन का आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ,यह कार्यक्रम का द्वितीय वर्ष संपन्न हुआ जिसमे बाबा परिवार के आसपास के भक्तगण शामिल हो कर श्री राम चरित मानस ग्रंथ के अखंड पाठ में सहभागिता सुनिश्चित किए,यह कार्यक्रम सलका के प्रमोद केंवट के निवास पर संपन्न हुआ जिसमे खुशबू साउंड सर्विस सूरजपुर जिले के बाबा परिवार के बृजेश कुमार द्वारा लगाया गया था,कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा एवम आरती कर हनुमान जी का ध्वजा लगाया गया।
इस कार्यक्रम में बाबा परिवार के मुख्य कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के पवन बाबा यानी पतंग सिंह कंवर द्वारा अपनी टीम द्वारा संचालित किया गया।इस कार्यक्रम में आसपास गांव के बाबा परिवार के भक्तगण एवम गांव से धार्मिक परिवार से शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में हवन यज्ञ आरती के पश्चात् एकल अभियान के कार्यकर्ता चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा सभी भक्तगण के समक्ष राष्ट्र धर्म समाज एवम बाबा परिवार के मुख्य बिंदुओ पर चर्चा किया।इस चर्चा में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ,गायत्री मंत्र, विजया महा मंत्र को अपने परिवार या ग्राम वासियों के साथ आयोजित करने के प्रेरित किया गया,अपने सतातन धर्म में मस्तक में टीका,हाथ में रक्षा सूत्र,माला का महत्त्व एवम सभी परिवारों में तुलसी पूजन, गौ पालन, लोहे की कढ़ाही का उपयोग के लिए भी जानकारी उपलब्ध कराया गया।





