कोरबा 25सितंबर कोरबा ब्लाक के अंतर्गत वनांचल सुदूर दूरस्थ ग्राम पंचायत माखूर पानी के अंतर्गत प्राथमिक शाला गढ़ कटरा में पदस्थ शिक्षक श्रीकांत भारिया के नेतृत्व में यह स्कूल अपने विभिन्न गतिविधियों एवं नई-नई अविष्कारों से हम हमेशा से जाना जाता है एवं ऐसी सिलसिला निरंतर जारी है मिशन हरियाली के अंतर्गत प्राथमिक शाला गढ़ कटरा के में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर मानिकपुरी पनिका समाज के जिला सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार राम दास महंत के हाथों वृक्ष रोपण किया गया साथ ही साथ शिक्षक श्री कांत ने स्कूल में स्थित कलाकृति टेक्नोलॉजी कबाड़ से जुगाड़ सभी के बारे में महंत को अवगत कराया एवं राम दास महंत ने बच्चों के साथ किचन गार्डन की हरी ताजी सब्जी का स्वाद लिया साथ ही साथ बच्चों को उत्साह वर्धन उद्बोधन भी किया एवं उद्बोधन में कहे आप भारत देश के भविष्य हो आपके स्कूल में कंप्यूटर की भी पढ़ाई होती है और एक से बढ़कर एक शिक्षक है इस अवसर पर शिक्षक श्रीकांत भारिया ईश्वर श्रीवास एवं सभी बच्चे तथा रसोईया उपस्थित थे।
एकल अभियान देवपहरी के संच प्रमुख चंद्रा कुमार राठिया (डीडासराई) के अनुसार प्राथमिक शाला गढ़ कटरा के शिक्षक ,समाज सेवी श्री कांत भारिया का विभिन्न गतिविधि का सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है सभी लोगों के द्वारा हमेशा सम्मान, प्रसंशा मिलता रहता है,भारिया द्वारा मौसम के हिसाब से सेवा करते रहते हैं,अब तक कई बेघरों को अन्य लोगों के सहयोग से घर प्रदान कर चुके हैं,कई जरूरतमंदों को आवश्यकता के अनुसार वस्तु को में प्रदान कर चुके हैं,जितना कहा जाए उतना कम है,ऐसे समाज राष्ट्र सेवक इंसान दुर्लभ संयोग से समाज गांव को मिलता है। ऐसे समाज सेवक शिक्षक को एकल अभियान देवपहरी द्वारा अग्रिम बधाई शुभकामनाएं यह सेवा निरंतर जारी रखें।






