कोरबा 24सितंबर कोरबा जिले के सुदूर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू दिनांक 26सितंबर को स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज कोरबा छ ग के विशेषज्ञ चिकित्सक दल एवम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू के डॉक्टरों द्वारा एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य परीक्षण का निःशुल्क विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमे इस वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जायेगा।
ग्राम पंचायत लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित इस शिविर में अत्यंत गंभीर बीमारी से संबंधित ,ऑपरेशन से संबंधित,किसी भी प्रकार के बीमारी से ग्रसित बच्चे,महिला,बुजुर्ग मरीजों को शिविर में भेजकर इस शिविर का लाभ उठाए एवम अपने अपने गांवो, पंचायतों में कोटवार, मितानिन के माध्यम से सूचना प्रसारण करवा कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस शिविर का जानकारी उपलब्ध करवा दे,
ताकि इस वनांचल क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को लाभ मिल सके,इस क्षेत्र के सबसे बड़े लेमरू बाजार के दिन अपने नजदीक में आयोजित शिविर में शामिल होकर अपना बहुमूल्य स्वास्थ्य सम्बन्धित सलाह,जानकारी एवम इलाज करवाने का अवसर प्राप्त किया जा सकता है।




