कोरबा

पोंडी उपरोड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

पोंडी उपरोड़ा 8सितंबर:- पोंडी उपरोड़ा के श्री हनुमान चबूतरा बस्ती में जो शुरू से ही अपने धर्म कर्म आयोजन को लेकर जाना जाता है, वहां युवा टीम की अगुवाई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण पूजन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां सर्व प्रथम पूर्व सरपंच रविशंकर कंवर, सशिम के संयोजक पुजारी दास एवं मतदाता जनचेतना के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश यादव द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया , पश्चात् प्रसाद वितरण एवं अतिथि उद्बोधन संपन्न हुआ । आयोजन समिति द्वारा सभी वर्गों के लिए 2-2 मटकी रखी गई थी, जहां बालिका वर्ग से कु. गीतू कंवर, महिला वर्ग से श्रीमती अग्घन श्रीवास एवं रोहणी तंवर पुरुष पक्ष से ऋषि कंवर एवं दीपक कंवर विजेता हुए, जहां सभी को आयोजन समिति द्वारा, हेमंत तंवर एवं लक्ष्मी टेंट हाउस द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर द्वारा किया गया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष भारी हर्षोल्लाश के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाता है उक्त आयोजन में सैकड़ों कि संख्या में क्षेत्रीय जनसमूह शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन में हेमंत तंवर, राजू महंत, दीपक कंवर, बंशी लाल, कैलाश तंवर, एवं साथियों का योगदान रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button