कोरबा

पुरानी रंजिश को लेकर बालकों के सुरक्षा कर्मी से मारपीट. सुरक्षा कर्मी की हालत गंभीर दबंगो के विरुद्ध धारा 307 का प्रकरण दर्ज, 

Korbavani.com- बालको थानक्षेत्रांतर्गत सुरक्षा कर्मी से मारपीट करने वाले चार आरोपियों पर 307 का अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 4 अगस्त आधी रात को बालको मेंटेनेंस ऑफिस के समीप सुरक्षा कंपनी के कर्मचारियों आपस में हीं भीड़ गए . मारपीट करने वाले लोग बालको की सुरक्षा कंपनी में कार्यरत है। पूर्व में चोटिया खदान में हुए विवाद को लेकर सुरक्षा कंपनी के कर्मचारियों ने आपस में भीड़ गए। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच दो गुटों के लोगों पर अपराध कायम किया गया। बता दें कि बालको कंपनी की सुरक्षा में तैनात जितेंद्र शर्मा को गंभीर चोट आई है, लिखित शिकायत के बाद बालको पुलिस ने संतोष सिंह, संजय झा, सुनील बिंदा एवं अविनाश त्रिपाठी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 307, 323, 326,427,458 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर अपराध कायम किया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button