कोरबा

पाली-तानाखार प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मांगा समर्थन..

Korbavani.com- पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को अपार जन समर्थन मिल रहा है। खासकर महिलाओं के बीच दुलेश्वरी सिदार काफी लोकप्रिय होती जा रही हैं। श्रीमती सिदार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के रसोई घर तक अपनी पैठ बनाने में कामयाब हो रही हैं। पाली-तानाखार क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में जाकर श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ग्रामीणों से मिल रही हैं और सबसे निवेदन कर इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पंजाछाप में वोट देने की अपील कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिला समूहों का कर्जा माफ होगा। सभी के बच्चे फ्री में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ेंगे, फ्री में इंजीनियरिंग करेंगे, फ्री में डॉक्टर बनेंगे। इसके अलावा 10 लाख तक का ईलाज का जिम्मा सरकार बनने पर कांग्रेस ने लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार फिर पंजा में वोट दें, मैं विश्वास दिलाती हूं कि इस बार क्षेत्र का हर कोना विकास से जगमगाएगा। श्रीमती दुलेश्वरी सिदार की जीत का संकल्प लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा, जिला कांग्रेस के महासचिव शैलेष सिंह, जिला सचिव सुरेश गुप्ता, अजय सैनी, पाली ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल, तानाखार ब्लाक अध्यक्ष असमेर सिंह सहित सभी ब्लाक के अध्यक्षगण सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी घोषणापत्र के बारे में बता कर कह रहे हैं कि भूपेश है तो भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है और पाली-तानाखार में भी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार के पंजे को ऐतिहासिक रूप से मजबूत बनाकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाना है। सभी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और सभी के मुख से एक ही शब्द निकल रहा है- कांग्रेस का हाथ-गरीबों के साथ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button