Korbavani.com- विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत लमना पंचायत में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष पहचान प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी विद्यार्थियों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें बच्चों को तिलक, माला एवं मिठाई के साथ आत्मीयता से सम्मानित किया गया। बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म तथा सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही कक्षा छठवीं व नवमीं के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व शैक्षिक अमला बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।यह आयोजन केवल औपचारिकता न होकर भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दिशा में एक प्रेरक कदम सिद्ध हुआ। शिक्षा के इस पावन उत्सव में जनभागीदारी की प्रभावी मिसाल देखने को मिली।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
2 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
3 hours ago


