कोरबा

पंचायत एतमानगर के सैकड़ो ग्रामीणों ने दिया चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, ना मिली सड़क के सुविधा न ही बिजली.

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा के बाद कोरबा जिले के चारों विधानसभा में तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत एतमानगर गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने पंचायत घेराव कर कहा कि गांव में लगभग 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क नहीं, बिजली न होने से अंधेरों में जिंदगी बिताते को है मजबूर और भू विस्थापित के आर्थिक विकास का शासन का कोई योजना का लाभ नहीं मिला, यहां तक की हम गांव वाले मतदान करने लगभग 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इन सभी मांगों को लेकर 29 अक्टूबर रविवार को सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने एतमानगर पंचायत का घेराव कर कहा कि मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव आदिवासी बाहुल्य गांव है, उसके बावजूद भी सड़क, बिजली- पानी जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं,

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button