Korbavani.com – कोरबा नगर निगम क्षेत्र के व्यस्ततम घंटाघर इलाके में अतिक्रमण का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बिलासा ब्लड बैंक के समीप स्थित निगम कॉम्प्लेक्स में आने-जाने के लिए बनी सार्वजनिक सीढ़ियों पर अवैध कब्जा कर दुकान संचालित की जा रही है। इस कब्जे के कारण आम नागरिकों के आवागमन का रास्ता लगभग बाधित हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।आस-पास के दुकानदरों एवं रहवासियों का कहना है कि यह कब्जा किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि बगल में संचालित चाय बार के संचालक द्वारा किया गया है। लोगों का आरोप है कि धीरे-धीरे सीढ़ियों पर कब्जा कर उसे दुकान का रूप दे दिया गया, जिससे सार्वजनिक सुविधा पूरी तरह प्रभावित हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह मार्ग पहले आम लोगों के उपयोग के लिए खुला था, लेकिन अब दुकान के कारण आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम प्रशासन को इस अतिक्रमण की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कहीं इस अवैध कब्जे को किसी प्रकार का संरक्षण तो प्राप्त नहीं है।नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक मार्ग को पुनः चालू करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




