Korbavani.com। विश्व जल दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के तहत सामुदायिक जल संचय एवं तालाब पुनर्जीवन अभियान चलाया। इस अभियान में 150 से अधिक कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सतत जल उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।परियोजना के तहत अब तक 40 से अधिक गांवों में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया जा चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुल 158 जल संरचनाएं विकसित की गई हैं, जिनमें 129 खेत तालाब, 15 सामुदायिक तालाब, 12 चेक डैम और 2 लाइनिंग तालाब शामिल हैं। इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 2.30 लाख घन मीटर से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में 22 नई संरचनाएं (21 खेत तालाब और 1 सामुदायिक तालाब) तैयार की गई हैं, जिनकी क्षमता करीब 22 हजार घन मीटर है।बालको प्रबंधन के अनुसार, जल संरक्षण सतत विकास और मजबूत समाज की नींव है। ‘मोर जल मोर माटी’ के माध्यम से स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर जल संसाधनों को पुनर्जीवित किया जा रहा है, जिससे कृषि, आजीविका और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिल रहा है। कंपनी का लक्ष्य दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।इस पहल का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से अब वे केवल वर्षा पर निर्भर नहीं हैं और एक वर्ष में कई फसलें ले पा रहे हैं। साथ ही पशुपालन के लिए भी जल की उपलब्धता बेहतर हुई है।कोरबा के समीप भाटगांव की किसान संध्या बाई ने बताया कि खेत में तालाब बनने से अब वे मछली पालन और सब्जी खेती दोनों कर पा रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। परियोजना के अंतर्गत 80 किसानों ने मछली पालन को अतिरिक्त आय के रूप में अपनाया है, जिससे प्रति फसल चक्र औसतन 20 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग हो रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।जल संरचनाओं के निर्माण और पुनर्जीवन से क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार हुआ है। वर्षा जल का संचयन होने से पानी की बर्बादी कम हुई है और पर्यावरण संतुलन भी बना हुआ है। यह पहल न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ भरोसेमंद संबंध स्थापित कर सतत और सकारात्मक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




