कोरबा

नवाडीह (भटगांव)में श्री रामचरित मानस ग्रंथ का सामूहिक अखंड पाठ एवम हवन यज्ञ संपन्न

कोरबा 19नवंबर कोरबा जिले के ग्राम पंचायत भटगांव के ग्राम नवाडीह में बाबा परिवार के माध्यम से तृतीय वर्ष के दो दिवसीय श्री राम चरित मानस ग्रंथ का सामूहिक रूप से अखंड पाठ एवम हवन यज्ञ का आध्यात्मिक कार्यक्रम राजकुमार राठिया के निवास पर आयोजित किया गया । यह आध्यात्मिक कार्यक्रम इस वर्ष तृतीय वर्ष पूरा हो गया,
इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से बाबा परिवार के माध्यम से आयोजित किया गया था जिसके मुख्य पतंग सिंह कंवर है जो अपने बाबा परिवार के लोगों के यह वर्ष में एक बार अखंड पाठ,सुंदर कांड ,हनुमान चालीसा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,सुंदर कांड का पाठ महीने में होता रहता है,हनुमान चालीसा कार्यक्रम हमेशा होता रहता है। इस दो दिवसीय अखंड पाठ में पतंग सिंह कंवर के सहयोगी विकाससिंह,महासिंह,रामप्रसाद,बाबू सिंह,चंद्रा कुमार राठिया (एकल अभियान) एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button