कोरबा 10अक्टूबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ तहसील अजगर बहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई साख़ो मुख्य मार्ग पर रविवार साप्ताहिक बाजार पुनः आरंभ किया जा रहा है जो कोरोना महामारी जैसे हालातों को देखते हुए समिति के द्वारा बंद किया था,अब सभी जगहों पर छूट मिल चुका है तो साप्ताहिक बाजार को भी समिति द्वारा बैठक रख कर सभी सदस्यों द्वारा सहमति मिलने पर आरंभ किया जा रहा है।
यह साप्ताहिक बाजार पूर्व में प्रति गुरुवार को आयोजित किया जा रहा था लेकिन इसी बीच गढ़ उपरोड़ा मे गुरुवार को ही साप्ताहिक बाजार पुनः आरंभ होने से यहां को प्रति रविवार किया गया है,ताकि छुट्टी के दिन सभी आसपास की जनता अपना जरूरत की सामानों की खरीददारी कर सकें, देवपहरी सरपंच बंधन सिंह कंवर ने बताया कि इस साप्ताहिक बाजार के लिए पेयजल आपूर्ति की तैयारी हो चुकी है यहां पर स्पेशल बोर खोदा जायेगा ताकि जनता को भरपूर पानी उपलब्ध हो पाए। इस अवसर पर आसपास के सभी दुकानदारों को विशेष रुप से आमंत्रण दिया जाता है कि यहां बाजार में प्रति सप्ताह शामिल हो कर शोभा बढ़ावे।






