Korbavani.com- दो मह पूर्व 13 मार्च 2024 को थाना बांगो में प्रार्थी प्रमिला बाई पति कृपाल सिंह टेकाम उम्र 30 वर्ष निवासी सासिन थाना बांगो जिला कोरबा के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि इसके पति कृपाल सिंह टेकाम पिता गुरु दयाल सिंह टेकाम उम्र 34 वर्ष निवासी सासिन थाना बांगो 23 फ़रवरी को अपने घर में पत्नी से विवाद करके कहीं चला गया था। जिस पर से थाना बांगो में गुम इंसान क्र 8/24 क़ायम कर जाँच में लिया गया। पुलिस द्वारा काफी खोज बिन के बाद पता चला कि कृपाल सिंह कमाने खाने के लिए हैदराबाद चला गया था , वहां एक मसाला फैक्ट्री में काम कर रहा था। जिसे दिनांक 12 मई 2024 को दस्तयाब किया गया है।





