Uncategorized

डीडासराई साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती में शामिल हुए एकल अभियान देवपहरी संच समिती सचिव

देवपहरी 13जुलाई,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगरबहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में समाज सेवी संस्था एकल अभियान के माध्यम से पिछले चार वर्षों से निरंतर साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।जिससे गांव में आध्यात्मिक वातावरण स्थापित किया जा रहा है,प्रति गुरुवार शाम को समस्त ग्रामवासी मिलकर अपने गांव के मुख्य रक्षक ठाकुर देव को बैगा पद्धति से पूजा पाठ करते हैं इसी कड़ी में आज 13जुलाई गुरुवार को सामूहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के वर्तमान संच समिती सचिव,पूर्व एकल अभियान कार्यकर्ता एवम पूर्व जनपद सदस्य धनसिंह कंवर एवम पूर्व संच प्रमुख वर्तमान संच युवा समिति अध्यक्ष चंदन सिंह कंवर आज के पहुना बनकर अपना बहुमूल्य समय देकर शामिल हुए।सर्वप्रथम सामूहिक ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया ग्राम बैगा द्वारा एवम सामूहिक रूप से पूजा आरती किया गया तत्पश्चात धन सिंह कंवर का उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमे ठाकुर देव पूजा आरती को अन्य गांव में मिलकर विस्तार करने के लिए इच्छा जताया,इस बरसात में सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में (तुलसी)पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया गया।बच्चों से पहाड़ा एवम परिचय पूछे।इस कार्यक्रम को संच प्रमुख द्वारा संचालन किया गया इस अवसर पर जगदेव सिंह,रायस राम,नेपाल सिंह,बसंतलाल,अनतराम एवम मातृ शक्ति तथा बच्चे शामिल रहे।इस सप्ताह के प्रसाद व्यवस्था अंतुलाल के परिवार द्वारा प्रदान किया गया था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button