Uncategorized

डीडासराई में 16मार्च को एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता खोलने का शिविर एवम नया एवम सुधार पैन कार्ड,हितग्राही कार्ड का आवेदन तथा एकल अभियान द्वारा का बीमा का प्रचार प्रसार

कोरबा 15मार्च,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र उप तहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में सुबह 10बजे से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता खोलने का विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इस शिविर में मोबाइल से 5-10मिनट में खाता खोला जायेगा,जिसमे ग्राहक के पास रिचार्ज सिम एवम मोबाइल होना चाहिए तथा अपना आधार कार्ड उतराधिकारी का आधार कार्ड अगर होगा तो पैन कार्ड भी लाना होगा,यह खाता 18से ऊपर के व्यक्ति का खाता खोला जायेगा,
इस शिविर में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से खाता लिंक के समस्या से जिनका किसान सम्मान निधि,पेंशन योजना,रोजगार गारंटी योजना सरकारी योजनाओं का पैसा रुका हुआ ऐसे लोग विशेष रूप से शामिल होकर शिविर का लाभ उठाए एवम कोई व्यक्ति आज तक खाता नहीं खोलवा पा रहे हैं तो भी अपना बचत खाता खोलवा सकते है, रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त एयरटेल पेमेंट बैंक में 1लाख से पांच लाख का बीमा योजना का लाभ शामिल हैं जिसके लिए उत्तराधिकारी का आधार कार्ड ज़रूरी है,माह में कम से कम 10रू का लेनदेन जरूरी है,
सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पैन कार्ड एवम हितग्राही कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।ताकि इस शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध हो पाए,इस कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता धारकों के लिए बीमा करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं एकल अभियान का उद्देश्य प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना 20रू एवम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 426रू का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर लाभ दिलवाया जा सके। यह शिविर लोगों को गांव से शहर जाने के लिए किराया एवम लाइन लगाने का परेशानी एवम समय की बचत को लेकर आयोजन किया जा रहा है,पूर्व सूचित हो कि सुविधा चार्ज युक्त है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button