Uncategorized

डीडासराई में हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर नौ पंचायत के अंतर्गत भव्य डांस प्रतियोगिता में कु ज्योति एकल,अंचल युगल,शिवम ने ग्रुप डांस में प्रथम स्थान

कोरबा 22 मार्च,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में लेमरू उप तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में छः महीने पूर्व बनी योजना आज हिंदू नव वर्ष 2080के पूर्व संध्या बेला पर नौ पंचायत स्तरीय भव्य डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे भरी बरसात के बीच ग्राम पंचायत सतरेंगा, देवपहरी, जाताडांड, डीडासराई,बडगांव के विभिन्न टीमों से पूरे हर्षोल्लास उमंग पूर्वक रात्रिकालीन कार्यक्रम में शामिल होकर अपना कला प्रतिभा दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के अलग अलग दानदाताओ द्वारा पुरस्कार राशि पर कब्जा किए,
नौ पंचायत स्तरीय भव्य डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम में मोरगा निवासी सेठ एवम प्रसिद्ध समाज सेवक सुनील पप्पी अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे , विशिष्ट अतिथि हरी शंकर यादव एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम कंवर के गरीमामय उपस्थिति में संचालित किया गया,इस भव्य कार्यक्रम के निर्णायक टोली में एकल अभियान अंचल कोरबा के ऊर्जा वान अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा एवम पतंग सिंह कंवर तथा इस भव्य कार्यक्रम के संस्कारित मंच संचालक कृष्णा कुमार कंवर द्वारा किया गया,इस अवसर 38 प्रतिभागियों ने भाग लिए,एकल डांस पर प्रथम पुरस्कार701रू ज्योति दास देवपहरी,द्वितीय पुरस्कार 501रू निर्मला राठिया, डीडा सराई एवम सालनी राठिया जाताडांड से तृतीय पुरस्कार 301रू पर बाजी मारी
युगल डांस में अंचल ,नेहा सतरेंगा से प्रथम पुरस्कार 901रू,मोनिका राठिया डीडासराई से द्वितीय पुरस्कार 701रू एवम ज्योति देवपहरी ने तृतीय पुरस्कार 501रू पर कब्जा जमाया तथा ग्रुप डांस में शिवम ग्रुप देवपहरी ने प्रथम पुरस्कार1101रू,निर्मला राठिया ग्रुप ने द्वितीय पुरस्कार 901रूएवम सोनम ग्रुप बड़गांव ने तृतीय पुरस्कार701रू पर कब्जा किया।इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी पर हिंदू धर्म संस्कृति के प्रति समर्पण भाव जागृत करना था,इस कार्यक्रम के लगभग 6महीने पूर्व सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर दानदाता के लिए मेहनत कर एवम सहयोग राशि की आग्रह निवेदन कर हिंदू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर सफल भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के आयोजक कर्ता एकल अभियान देवपहरी था,इस कार्यक्रम में राजाराम कंवर,ईश्वर सिंह राठिया, राजेश्वर सिंह राठिया एवम अन्य लोगों का बढ़िया सहयोग रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button