Uncategorized

डीडासराई में गौरा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजन, रामपुर विधायक ननकी राम कंवर हुए शामिल

कोरबा 11जनवरी ,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के अजगर बहार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में पारंपरिक नृत्य गौरा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर शामिल हो कर गौरी गौरा का पूजन किया एवम उपस्थित लोगों से रूबरू हुए,
ग्राम डीडासराई में लगभग तीन वर्ष के पश्चात् गौरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है पिछले तीन वर्षों तक महादेव महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, तत्पश्चात इस वर्ष गौरा महोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से किया जा रहा है जिसमे अलग अलग क्षेत्र के गांवों से गौरा पार्टी शामिल हो रहे हैं इस बार डीडासराई में गुरुजी बुलाकर गौरा एवम कर्मा पार्टी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है जिससे पार्टी विशेष आकर्षक मंत्र मुग्ध देखने को मिल रहा है जिससे कई बार बुकिंग होना शुरू हो गया,विधायक ननकी राम कंवर को अपने गौरा महोत्सव में पाकर ग्राम वासियों में बहुत ज्यादा प्रसन्नता हो रही है,
इस अवसर पर विधायक ननकी राम कंवर के साथ पुरन सिंह मंझवार,रतन सिंह कंवर,लक्ष्मी श्रीवास,योगेश त्रिपाठी,जितेंद्र कुमार,गढ़ उपरोड़ा सरपंच पति ठाकुर राम राठिया, देवपहरी सरपंच बंधन सिंह कंवर,पतंग सिंह कंवर,राजाराम कंवर, पुसराम, अमृत लाल राठिया पूर्व सरपंच, प्रेमदास महंत,चंद्रा कुमार राठिया एकल अभियान कार्यकर्ता ,कृष्ण कुमार एवम ग्राम वासी तथा दर्शकगण उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button