Uncategorized

Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…

Korbavani.com। जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन को लेकर कलेक्टर कार्यालय ने सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप इस वर्ष भी 04 मई से 05 जून तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्ष इस अभियान को मिली सफलता के बाद इसे और अधिक व्यवस्थित तरीके से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रशासन द्वारा शिविरों के आयोजन के लिए तिथि और स्थान तय कर विभागों को भेज दिए गए हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिविरों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। इसमें अधिकारियों की उपस्थिति, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता और सेवा वितरण की व्यवस्था शामिल है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी और आमजन को राहत मिलेगी, साथ ही शासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद भी मजबूत होगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button