देवपहरी 29अगस्त,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र उप तहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में इस वर्ष दो सावन होने पर सावन सोमवार को बढ़िया धूमधाम से पूजा आरती कार्यक्रम किया जा रहा था इसी कड़ी में दूसरे सावन के अंतिम सोमवार को एकल अभियान के कार्यकर्ता आचार्य राजेश्वर सिंह राठिया एवम संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया के छोटे से प्रयास से सोमवार को सभी छोटे छोटे बच्चों के द्वारा बाल्टी लोटा बेल पत्र,फूल आरती मंगाकर सभी बच्चों के द्वारा लाइन से जल चढ़ाते हुए पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया उसके पश्चात् पूरे ग्राम वासियों के पूजा पाठ एवम सामूहिक आरती किया गया,जिसके बाद लालू डिकेश्वर एवम सोनिया द्वारा खीर पूड़ी एवम शिवा द्वारा खीर प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया गया था
प्रसाद वितरण के बाद भोजन कर श्री रामचरित मानस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पड़ोसी गांव से भी मानस मंडली शामिल होकर इस पुण्य कार्यक्रम कार्यक्रम में सहयोग किए,उसके पश्चात् गांव के मातृ शक्ति द्वारा जोरदार भजन कीर्तन किया गया तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम समापन किया गया,इस कार्यक्रम में गुरबार सिंह राठिया,चंद्रभान देवांगन,दिलीप कुमार,समारी राठिया,रामायण सिंह,राजू देवांगन , ईश्वर सिंह राठिया द्वारा सुंदर सहयोग एवम गांव के समाज सेवी अध्यापिका सरिता मरावी द्वारा 511द्वारा जोरदार सहयोग मिला। इस कार्यक्रम में एकल अभियान के ग्राम समिति जगदेव सिंह, राजाराम , रामप्रसाद,रमेश कुमार,रायस राम, नेपाल सिंह,रामायण सिंह एवम बड़ी बात में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।





