कोरबा

डिज्नीलैंड मेला के तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना…

Korbavani.com- कोरबा जिला के बुधवारी मेला ग्राउंड में संचालित डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले फूड पाइजनिंग के शिकार तीन लोगों की मौत की खबर ने दुखित कर दिया है ।कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मौत की जानकारी ली व सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना ब्यक्त की है व जिला प्रशासन व हॉस्पिटल प्रबंधन से मृतको को सहयोग व अन्य संभावित प्रभावित लोगों को उचित इलाज का ध्यान रखने को कहा है।बताया गया है कि घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है। मृतकों में 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान हैं, तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button