Korbavani.com- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रत्याशी के साथ श्रीमती रेणुका राठिया (फावड़ा और बेलचा) छाप से चुनावी मैदान में हैं। ग्रामीण अंचल के लोकप्रिय नेताओं में शामिल श्रीमती रेणुका राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी है क्षेत्र में विकास कार्य का साथ-साथ समाज में अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के लिए जानी जाती हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें ग्रामीणों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गांव-गांव में उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, वहीं जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर कहां की वादा नहीं विकास करके दिखाएंगे। जिससे पंचायत क्षेत्र में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिल सके।





